केएल राहुल और ऋषभ पंत के शतक, गिल सहित पांच बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन
वेलिंगटन।खेल डेस्क
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 9 विकेट पर 720 रन बनाकर पारी घोषित की। इसके साथ ही भारत न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा टीम स्कोर बनाने वाली टीम बन गया है।भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक पारी में केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शानदार शतक लगाए। केएल राहुल ने 290 गेंदों में 136 रन बनाए, जबकि ऋषभ पंत ने आक्रामक अंदाज में 153 गेंदों पर 128 रन की पारी खेली। पंत ने अपनी पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए।कप्तान शुभमन गिल ने 98 रन बनाकर शतक से चूक गए। वहीं यशस्वी जायसवाल ने 85, देवदत्त पडिक्कल ने 80 और ध्रुव जुरेल ने 78 रन बनाकर टीम के विशाल स्कोर में अहम योगदान दिया। अंशुल कंबोज ने भी 38 रन की उपयोगी पारी खेली।
न्यूजीलैंड की धरती पर सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर
भारत का 720/9 का स्कोर न्यूजीलैंड में खेले गए टेस्ट मैचों के इतिहास का सबसे बड़ा टीम स्कोर है। भारतीय टीम ने इस उपलब्धि के साथ विदेशी धरती पर अपना अब तक का सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर भी दर्ज किया। इससे पहले न्यूजीलैंड में किसी मेहमान टीम का सर्वोच्च स्कोर वेस्टइंडीज का 660/5 रन था।
About The Author

