खबर दस्तक।दानसरा
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्र में तापमान गिरने से हल्की गुलाबी ठंड का अहसास लोगों को हुआ।बुधवार को सुबह का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक मापा गया।जिससे अलसुबह से अचानक ठंड का अहसास लोगों को हुआ। पेड़ के पत्तों पर ओंस की बूंदें भी नजर आने लगी। लोग मॉर्निंग वॉक करते तो किसान लहलहाते फसलों का आनंद लेते दिखाई दिए। वहीं अंचल में सप्ताह भर पहले ही एक बारिश हुई थी पर भी दिन में गर्मी का अहसास होता था। आमतौर पर गुलाबी ठंड का अहसास 15 अक्टूबर तक हो ही जाता है।इस वर्ष भी ऐसा ही हुआ गुलाबी ठंड ने बड़ा सुकून दिलाया है।घने कोहरे और शीत बरसने खेत खलिहान एवं प्रकृति बड़ा ही मनोरम दिखाई दे रही है।खेतों पर लगे फसलों पर धान की बलियों में और पेड़ के पत्तों पर पड़ रही शीत की बूंदें देखकर लोगों को एक अजीब सी ताजगी का अहसास करा रहा था। ग्रामीण दीपक पटेल,ओम पटेल,खेमलाल पटेल का कहना है कि आमतौर पर 15 अक्टूबर के आसपास गुलाबी ठंड का एहसास अंचल में हो जाता है।दशहरा भी नजदीक है।ऐसे में बुधवार को अचानक मौसम के परिवर्तन होने एवं गुलाबी ठंड की दस्तक से लोगों को एक बड़ी राहत मिली है।खासकर किसानों को जो वर्तमान में खेतों में पानी की कमी को लेकर चिंतित हैं।फसलों पर शीत की बूंदें एक नई ऊर्जा जागृत कर रही हैं।
मौसम का परिवर्तन होना सब्जी फसल के लिए अच्छा
किसान आकाश यादव,लक्ष्मण पटेल बताते हैं कि वर्तमान समय में मिर्च,बैंगन,गोभी,टमाटर,बरबट्टी जैसे सब्जी के फसल किसानों ने खेती किसानों के द्वारा हुई है।बुधवार को ही गुलाबी ठंड के साथ फसलों पर शीत की बूंदें गिरने लगी हैं जो सब्जियों के लिए अमृत वर्षा के समान है। जो सब्जी फसल के लिए बेहद फायदेमंद है। शीत बरसते रहे तो सब्जी के फसलों पर महीने में लगभग 2 बार ही दवाई का छिड़काव करें तो भी रोग एवं कीड़े नहीं लगते। पत्ते और तने भी मजबूत होते हैं।पानी की भी बचत होती है।सब्जी के फल भी ताजगी से भरे होते हैं।किसानों के दवाई खाद का खर्च कम हो जाता है।
मॉर्निंग वॉक के लिए सड़कों पर दिखे लोग
गुलाबी ठंड की दस्तक ने क्षेत्र में नवउर्जा जागृत किया है।ऐसे में लोग सुबह की ताजी हवाओं का ताजगी भरा एहसास लेने के लिए सुबह वॉक पर निकले।उगते सूरज और पत्तों पर ओस की बूंद के साथ ही हल्की गुलाबी ठंडी हवाओं ने शरीर को तरो ताजा कर दिया।लोगों ने कहा गुलाबी ठंड ने मौसम खुशनुमा बना दिया।
About The Author

