सारंगढ़। ग्राम बैगीनडीह में श्री बांके बिहारी ब्रज महारानी राधा रानी की असीम कृपा से श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन 30 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से हरि इच्छा तक आयोजित होगी।
आयोजन का शुभारंभ 30 सितंबर को दोपहर 4 बजे कलश यात्रा के साथ होगा। इसके बाद प्रतिदिन परम श्रद्धेय अशोक पंडा जी महाराज अपनी ओजस्वी वाणी से श्रद्धालुओं को भागवत कथामृत का रसपान कराएंगे।
अलग-अलग प्रसंगों का होगा वाचन
1 अक्टूबर को भागवत महात्म्य एवं कर्ण कथा, 2 अक्टूबर को विराट रूप वर्णन, कपिलोपाख्यान एवं सती चरित्र, 3 अक्टूबर को ध्रुव चरित्र, प्रह्लाद चरित्र एवं गज-ग्राह कथा का वाचन होगा। 4 अक्टूबर को बलि-वामन कथा, राम चरित्र एवं कृष्ण जन्म तथा 5 अक्टूबर को नंदोत्सव, बाल लीला, गोवर्धन धारण एवं छप्पन भोग का आयोजन होगा।
इसी तरह 6 अक्टूबर को रासलीला, उद्धव प्रसंग एवं रुक्मिणी विवाह, 7 अक्टूबर को अन्याय विवाह, रुक्मिणी चरित्र एवं वेदोपाख्यान तथा 8 अक्टूबर को तुलसी वर्षा, हवन पूर्णाहुति एवं ब्राह्मण भोज के साथ आयोजन का समापन होगा।
आयोजक मोहनलाल पटेल-धनकुंवर पटेल, सीताराम पटेल-गीता पटेल एवं समस्त भक्तगण, ग्राम बैगीनडीह ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा में पहुंचकर भागवत कथा श्रवण का लाभ लेने की अपील की है।
About The Author

