ग्राम रैली के माध्यम से नशा मुक्ति का दिया गया संदेश
खबर दस्तक सारंगढ़।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ क्षेत्र के ग्राम माधोपाली में शुक्रवार को नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत के तहत गोद ग्राम माधोपाली में जन-जागरूकता रैली,ग्राम सेवा एवं परंपरागत खेल दिवस फुगड़ी, कुश्ती, अठ्ठी, कबड्डी

प्रतियोगिता, शपथ एवं युवा संवाद का आयोजन नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत प्रतियोगिता एवं युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जहां विद्यार्थियों के द्वारा ग्राम रैली निकालकर नशामुक्त समाज के निर्माण के नारे लगाए गए।यह कार्यक्रम खासकर युवा वर्ग समाज जो आज नशे की चपेट में आ गया है।उससे बाहर निकलने के लिए किया गया था।इसी तारतम्य में यह कार्यक्रम स्वयंसहायकों एवं शिक्षकों। की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय,जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल,जिला पंचायत सदस्य हरिहर जायसवाल,सरपंच उमा लोकेश पटेल,कॉलेज के शिक्षक जयराम पटेल,प्राचार्य संतोष पटेल,महेंद्र पटेल,चंचला पटेल,351 प्रतिभागी एवं अन्य छात्र छात्राएं शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
About The Author

