खबर दस्तक सारंगढ़।
जिले में स्थानीय अवकाश की तारीख में बदलाव किया गया है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार, अब 11 नवंबर को भाई दूज के अवसर पर घोषित स्थानीय अवकाश के स्थान पर 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को देवउठनी एकादशी के अवसर पर पूरे जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।
जारी आदेश के मुताबिक, पूर्व में 11 नवंबर 2026, बुधवार को भाई दूज (दीपावली) के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। प्रशासन ने इसमें संशोधन करते हुए अब 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश निर्धारित किया है।
हालांकि, यह अवकाश कोषालय, उपकोषालय और बैंकों पर लागू नहीं होगा। इन संस्थानों में पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार कामकाज संचालित होगा।
About The Author

