खबर दस्तक | जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के शव मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। दोनों के शरीर पर गोलियों के निशान मिले हैं, जबकि उनके सर्विस हथियार गायब बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतकों की पहचान रशपाल कुमार (45) और बाबी चंद (57) के रूप में हुई है। दोनों डच्चन इलाके के निवासी थे और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) में तैनात थे। उन्हें 17 राष्ट्रीय राइफल्स के धरना कैंप में रोटेशन ड्यूटी के लिए पहुंचना था, लेकिन निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचे।
दोनों के लापता होने की सूचना पर पुलिस, सेना और CRPF ने तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान उनके शव बरामद हुए। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उनके सर्विस हथियार कहां गए।
About The Author

