खबर दस्तक।सारंगढ़

माधोपाली। आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सोमवार को ग्राम माधोपाली में विकासखंड स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिला आयुष अधिकारी सारंगढ़-बिलाईगढ़ डॉ. शेष बहादुर यादव के मार्गदर्शन में आयोजित मेले में कुल 437 मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। इनमें 65 मरीजों का होम्योपैथी पद्धति से उपचार किया गया, जबकि शेष मरीजों को आयुर्वेद पद्धति से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
मेले में आयुष चिकित्सकों द्वारा वात रोग, जोड़ों का दर्द, उदर रोग, चर्म रोग, श्वास रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं मौसमी बीमारियों की निःशुल्क जांच और उपचार किया गया। मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।

स्वास्थ्य मेले में ग्रामीणों को विभिन्न बीमारियों से बचाव, खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया गया। मेले का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया।
About The Author

