मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी, 4 जनवरी को होगा अंतिम प्रकाशन 2 नवंबर से मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण, 12 नवंबर को एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन

file_000000001d408246b393d62f28c5f6b8
file_00000000bfb08246ad5f8e76e7c1d71a
file_00000000afc88246ba51c15f8ed3be39
file_00000000fdd082468b9f6a173a074ed0
file_00000000ab788246a45fe4c131e7259e
file_00000000fa488208931cc67096f9d407
file_00000000a31c8211990e31be5b6b854a


खबर दस्तक सारंगढ़।


12 नवंबर से 11 दिसंबर तक प्राप्त किए जाएंगे दावे एवं आपत्तियां

सारंगढ़–बिलाईगढ़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियां प्रारंभ की जा रही हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके तहत मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण, एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन, दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने तथा उनके निराकरण के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन का कार्य 2 नवंबर 2026 तक पूर्ण किया जाएगा। इसके पश्चात 12 नवंबर 2026 को एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने तथा अन्य संबंधित दावे एवं आपत्तियां 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक प्राप्त की जाएंगी।

प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां एवं कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मतदाता सूची के पुनरीक्षण का उद्देश्य पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करना, आवश्यक संशोधन करना तथा त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार करना है।

file_00000000e5e08211b08a3d55dc9960e6
file_00000000cce082119a733724f4b87d16
file_0000000088508210b4541c02d1666343
file_000000003a1482119fb98e45d5d71bcd
file_000000003ad482119f9681517e90d6bf
file_00000000c9288211a75fa5c636509a22
file_000000003a1482119c904113878e84f0

About The Author

file_0000000072ec820b98188a3a3806f348
file_0000000021c482469c60956cd32a07aa
file_00000000351c8211ba9fe468cd6416ec
file_000000003f4482468c82cc8e6e518965
file_00000000f8f88211ac9cd7a53a55186c
file_000000000ea082118443accdbca90440

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *