खबर दस्तक सारंगढ़।
नवरात्रि पर्व के अवसर पर आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी श्री सुनील शर्मा (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेन्द्र पटेल के निर्देशन में आज


एसडीओपी सारंगढ़ श्री गोविंद दीवान, रक्षित निरीक्षक जितेंद्र कुमार चंद्रा,कोतवाली थाना सारंगढ़ प्रभारी प्रमोद यादव एवं प्रशिक्षु सूबेदार कमलनारायण साहू के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा बाजार एवं प्रमुख भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल मार्च किया गया।इस दौरान दुर्गा पंडालों, प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही रात्रि के समय ड्रोन के माध्यम से भी सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नजर रखी जा सके।इसी कड़ी में यातायात विभाग भी हमेशा की तरह काफी एक्टिव दिख रहे हैं। इस अवसर पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से अपील की कि वे इस पावन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाएं। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की स्थिति में तत्काल पुलिस को जानकारी दें।
About The Author

