खबर दस्तक सारंगढ़।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा कथित अभद्र भाषा एवं अमर्यादित बयानबाजी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह के निर्देशन में एवं भारतीय
जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय राहुल योगराज टिकरिहा जी के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ के समस्त जिला मुख्यालयों में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विरोध में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसी क्रम में जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के समस्त जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं युवा मोर्चा के द्वारा पुतला दहन कार्यक्रम किया गया।इस कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अमित तिवारी,हरिनाथ खूंटे,भाजयुमो जिला अध्यक्ष हितेश अजगल्ले,सौरभ सिंह राजपूत,जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडेय,भुवन मिश्रा,राजा गुप्ता,संजीव शर्मा सहित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।
About The Author

